
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


.रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

समग्र शिक्षा अभियान के तहत लोहाघाट बीआरसी में अलिम्को कानपुर व समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों को निशुल्क कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया कृत्रिम अंगों को पाकर दिव्यांग बच्चे व उनके परिजन काफी खुश नजर आए तथा सरकार व शिक्षा विभाग को धन्यवाद दिया


वही बीआरसी जिला समन्वयक रमेश रावत व शिक्षक उत्तम सिंह फर्त्याल ने बताया कि समावेशी शिक्षा के अंतर्गत समग्र शिक्षा अभियान के तहत अलिम्को कानपुर के सहयोग से दिव्यांग बच्चों को निशुल्क कृत्रिम अंगों का वितरण किया जा रहा है जिसमे समाज कल्याण विभाग के द्वारा सहयोग किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी चलाए जाएंगे वही कार्यक्रम के संचालक शिक्षक जीवन सिंह मेहता ने बताया दिव्यांगों के आने-जाने व खाने की व्यवस्था भी शिक्षा विभाग के द्वारा करी गई वही दिव्यांग बच्चों के परिजनों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद उन्होंने कहा सीएम धामी के प्रयासों से उनके बच्चे अब कान सुन सकेंगे व चल फिर सकेंगे अभियान के तहत दिव्यांगों को व्हीलचेयर ,कृत्रिम पैर ,कान की मशीन वाकड़ ,छड़ी आदि का वितरण किया गया

कार्यक्रम में सील ग्रामीण बेरोजगार कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल जोशी के द्वारा सहयोग किया गया जोशी ने बताया दिव्यांग जनों को रोजगार के लिए सरकार की ओर से बिना व्याज का ऋण भी दिया जा रहा है कार्यक्रम में शिक्षक पान सिंह चमलेगी ,चंद्रशेखर अधिकारी, मुकेश शाह, भुवन गरकोटी व समाज कल्याण के रोहित ढेक के द्वारा सहयोग किया गया


