
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -दीपक अधिकारी

स्थान -हल्द्वानी

यूथ कांग्रेस ने कल मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के हल्द्वानी दौरे के विरोध का एलान किया है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सीबीआई जांच कराने के बजाय खुद की आभार रैली करवा रहे हैं। जिसका यूथ कांग्रेस काले झंडे दिखाकर विरोध करेगी


, सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा सरकार के इस फैसले का कोई आभार नहीं जता रहे हैं, और युवाओं का कहना है जब तक इस भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच नहीं होती तब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, इसके अलावा यूथ कांग्रेस जहां जहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम होंगे वहां वहां विरोध करेगी। कहा कि भाजपा अपनी नाकामयाबी छुपाने को दुष्प्रचार कर रही है, नकल विरोधी कानून बना तो दिया पर उसके लिए जो उसके खिलाफ आवाज उठाएगा, ताजा उदाहरण उत्तरकाशी का वो नौजवान है जिसने पेपर में लगी सील पहले से उखड़ने की बात कह आपत्ति दर्ज करवाई थी।

यह सरकार का पहला कार्य यही है कि जो आवाज उठाये उसके ऊपर झूठे मुकदमे लगाकर अंदर कर दिया जाए। यूथ कांग्रेस के साथ तमाम युवा खड़े हैं और भाजपा की इस रैली का पुरजोर विरोध करेंगे


