अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी , किच्छा पुलिस मौके पर

अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी , किच्छा पुलिस मौके पर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -राजू सहगल

स्थान -किच्छा

उधम सिंह नगर के किच्छा में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर किच्छा पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के शरीर पर कई जगह पर चोट के निशान मिलने के कारण अधेड़ की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार किच्छा कोतवाली अंतर्गत वार्ड नंबर 7 में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर तमाम स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना पर एसपी सिटी मनोज कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शर्मा की सूचना पर डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वायड के माध्यम से पुलिस टीम एक संदिग्ध मकान में पहुंची। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक डोरी लाल की 3 दिन पूर्व इसी मकान में हत्या की गई थी और देर रात हत्यारों ने डोरीलाल के शव को गेहूं के खेत में डाल दिया

और मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा