
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -जसवीर सिंह

स्थान -लक्सर

भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रभारी जितेंद्र चौधरी की अगुवाई में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नकल विरोधी अध्यादेश लागू किए जाने के समर्थन में प्रदेश सरकार के लिए आभार रैली निकालकर धन्यवाद अदा किया ।लक्सर के शिवचोक पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने इकठ्ठा होकर धाकड़ धामी सरकार जिंदाबाद के नारे लगाए। और फिर यही से शुरू होकर धन्यवाद रैली नगर के हरिद्वार गोवर्धनपुर रोड मोहल्ला बाजार मेन बाजार होती हुई शुगर मिल गेट के सामने पर संपन्न हुई इस दौरान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में नकल माफिया हावी था


और मेधावी छात्रों व युवाओं के भविष्य पर डकैती डालने काम नकल माफिया द्वारा किया जा रहा था उस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश का सबसे सख्त कानून लागू कर नकल माफिया पर अंकुश लगाने के साथ ही युवाओं के भविष्य को सिक्योर करने का काम किया है उन्होंने कहा कि नकल विरोधी अध्यादेश लागू होने से युवाओं को नौकरी के बेहतर अवसर मिलेंगे वहीं प्रदेश में स्वच्छ साफ-सुथरे अधिकारियों कर्मचारियों की भर्ती होगी और प्रदेश पूरे देश में एक अलग अहमियत में मिसाल पेश करेगा।इस मौके पर भाजयुमो के मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि कि मुख्यमंत्री द्वारा लागू किए गए अध्यादेश का प्रदेश भर के लोगों ने स्वागत किया है और इसी के परिपेक्ष में आज सरकार के प्रति आभार रैली निकालकर लोगों को नकल विरोधी अध्यादेश के बारे में जानकारी देने का काम भी भाजयुमो द्वारा किया गया है उन्होंने कहा कि इस अध्यादेश के दूरगामी परिणाम होंगे इससे बेहतर व्यवस्था बनेगी

अब किसी प्रकार की किसी भी भर्ती पर किसी परीक्षा में कोई गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी उन्होंने दावा किया कि इस अध्यादेश के लागू होने के बाद से नकल माफिया या कोई भी किसी प्रकार की परीक्षा में नकल करने या गड़बड़ी करने की कोशिश तो दूर सोचने की भी हिम्मत नही करेगा।


