
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

शुक्रवार को चंपावत में सीएम धामी के द्वारा आरटीओ कार्यालय का उद्घाटन करने पर लोहावट में युवाओं ने खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरण किया क्षेत्र के प्रमुख राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू गड़कोटी ने बताया कि पूर्व में पर्वतीय क्षेत्र में आरटीओ कार्यालय खोले जाने की मांग पर अमल करते हुए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा अपने चंपावत भ्रमण के दौरान एआरटीओ कार्यालय का विधिवत उद्घाटन करने परलोहाघाट नगर क्षेत्र की समस्त जनता एवं युवा बुजुर्गों ने सीएम धामी का आभार जताया है.


गड़कोटी ने बताया कि जनता की भावनाओं के अनुरूप 2 वर्ष पूर्व माननीय मुख्यमंत्री से पर्वतीय क्षेत्र में आरटीओ कार्यालय खोले जाने की मांग को रखा गया था जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा अमल करते हुए पूर्व में ही घोषणा की गई थी जिस को मूर्त रूप माननीय मुख्यमंत्री के चंपावत प्रवास के दौरान दे दिया गया है जिस हेतु समस्त क्षेत्र की जनता द्वारा आज राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू गड़कोटी ने मिष्ठान वितरण कर आभार जताया है वहीं लोगों ने कहा अब उन्हें वाहन संबंधित कागज बनाने के लिए 100 किलोमीटर दूर टनकपुर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी

जिसके लिए लोहाघाट नगर क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश गहतोड़ी का आभार व्यक्त किया है. इस दौरान सभासद राजकिशोर साह, विवेक ओली, सुमित भट्ट, सुनील जोशी, हेम राय, पवन पाण्डेय, शुभम बिष्ट, रघुवर सिंह आदि उपस्थित रहे.


