
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

रविवार को लोहाघाट के ब्लॉक सभागार में लोहाघाट भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी की अध्यक्षता व गिरीश कुंवर के संचालन में नगर मंडल कार्य समिति की पहली बैठक का आयोजन किया गया बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व पालिकाध्यक्ष टनकपुर हर्षवर्धन सिंह रावत ने किया बैठक में वक्ताओं ने सरल ऐप ,नकल विरोधी कानून ,मन की बात, G 20 सम्मेलन,राजनीतिक प्रस्ताव व जोशीमठ आपदा पर चर्चा करते हुए अपने अपने विचारों को रखा इसके अलावा 2023 केनिकाय चुनाव को ऑपरेटिव चुनाव तथा 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने का संकल्प लिया


मुख्य अतिथि हर्षवर्धन सिंह रावत ब मंडल प्रभारी शंकर दत्त पांडे ने कहा इस बार का जी20 सम्मेलन पीएम मोदी की अध्यक्षता में भारत में होने जा रहा है जिसकी बैठक उत्तराखंड के ऋषिकेश में भी होनी है जो कि भारत व उत्तराखंड के लिए काफी गौरव की बात है वक्ताओं ने कहा पीएम मोदी ने कश्मीर से धारा 370 व अयोध्या राम मंदिर का निर्माण कर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी के सपनों को साकार किया तथा सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया गया जिसके नतीजे जल्द देखने को मिलेंगे वक्ताओं ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भाजपा की रीति नीति तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने को कहा उन्होंने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया का सिरमौर बनने की राह में अग्रसर है तथा पीएम मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी तथा सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड से भाजपा की लोकसभा की पांचों सीटें जीतेगी तथा पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी वक्ताओं ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं बहुत मजबूत हुई है तथा भारतीय सेना आधुनिक हथियारों से लैस है साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की मन की बात को सुनने को कहा उन्होंने कहा

पीएम मोदी मन की बात को वैज्ञानिक तरीके से रखते हैं इसके अलावा सभी वक्ताओं ने कहा जोशीमठ में आपदा आने पर सीएम धामी के नेतृत्व में जोशीमठ वासियों को तुरंत राहत पहुंचाई गई तथा उनके पुनर्वास का कार्य जारी है बैठक में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हयात सिंह मेहरा ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर दत्त पांडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, रेनू गरकोटी, श्याम ढेक, सतीश खर्कवाल, कैलाश पांडे ,विनोद बगोली, भुवन बहादुर ,दीपक शाह, देवेंद्र अधिकारी, भास्कर गढ़कोटि प्रदीप , राजेंद्र प्रसाद ,आदि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे


