
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

उत्तराखंड रोडवेज परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो ने ढाई साल बाद फिर से पोंटा साहिब के लिए बस सेवा शुरू की। लोहाघाट डिपो के एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बस को हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
रविवार को बस स्टेशन लोहाघाट में एजीएम नरेन्द्र गौतम ने रोडवेज बस को पोंटा साहिब के लिए रवाना करते हुए बताया कि पूर्व में लोहाघाट से पोंटा साहिब के लिए बस का संचालन किया जाता है।


लेकिन परमिट न मिलने के कारण बस का संचालन ढाई साल से रोक दिया गया था। अब स्थितियां सामान्य होने और परिवहन मंत्री चंदन राम दास और लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के प्रयासों से दुबारा परमिट मिल गया है। एजीएम गौतम ने बताया कि बस के न चलने के कारण देहरादून से आगे रहने वाले सेलाकुई, हिमाचल प्रदेश आदि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं व यात्रियों को काफ़ी परेशानियों का सामाना करना पड़ता था तथा क्षेत्र की जनता की भी इस बस सेवा को शुरू करने की काफी ज्यादा मांग थी। एजीएम गौतम ने बताया कि बस के चलने से जनता को सुविधा मिलने के साथ-साथ रोडवेज की आय में भी इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि यह बस सुबह 11:30 बजे लोहाघाट से पोंटा साहिब को रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह पांच बजे पहुंचेगी।

तथा दोपहर ढाई बजे पोंटा साहिब से लोहाघाट आएगी वही बस सेवा के दुबारा शुरू होने पर लोगों ने खुशी जताई तथा रोडवेज को धन्यवाद दिया। इस मौके पर मनोज मिश्रा, राजेन्द्र फत्र्याल, राम सूरत यादव, कालीचरण, सूरज भान, महिपाल, पुष्कर पंत,ओम प्रकाश, कुशल वर्मा, नरेश करायत आदि रहे।


