3, शातिर गिरफ्तार 15 चोरी की मोटरसाइकिले बरामद

3, शातिर गिरफ्तार 15 चोरी की मोटरसाइकिले बरामद

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -जसवीर सिंह

स्थान -लक्सर

लक्सर पुलिस को सफलता हाथ लगी है पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाली गेंग की तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई 15 मोटरसाइकिलो को भी बरामद किया है लक्सर कोतवाली पहुंचे एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि दोपहिया वाहनों की लगातार हो रही

चोरियों के खुलासे के लिए हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह द्वारा निर्देश दिए थे जिस पर लक्सर कोतवाल अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम का गठन किया गया पुलिस की गठित टीम द्वारा चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से पुलिस ने 15 मोटरसाइकिल बरामद की उन्होंने बताया इस दौरान आरोपियों के दो अन्य साथी खेत का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए उन्होंने बताया इन मोटरसाइकिलो के संबंध में लक्सर, कलियर और पथरी थाने में चोरी के मुकदमे दर्ज है

उन्होंने बताया गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी लक्सर पथरी और सिडकुल थाना क्षेत्र के निवासी है जिनके फरार अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखाया जाएगा