
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -धर्मराज

स्थान -हरिद्वार

हरिद्वार में सोमवार के दिन यानी 20 फरवरी को आने वाली सोमवती अमावस्या स्नान के पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने यातायात प्लान बनाया है इस रविवार शाम 3 बजे से सोमवार की रात 10 बजे तक जिले में भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे, रूट और पार्किंग स्थान भी निर्धारित होंगे,बाहर से आने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए आने-जाने के रूट और पार्किंग स्थान भी निर्धारित किए गए हैं


, रूट डायवर्ट आवश्यकता पड़ने पर लागू किए जाएंगे, स्थानीय निवासियों को भी कोई परेशानी ना हो इसकि भी पूरी व आवश्यक व्यवस्थाएं कि गई है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं साथ ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता से भी सहयोग की अपील की गई है, रोडवेज बसों कि अगर बात करें तो सभी रोडवेज बसे अपने निर्धारित मार्ग पर ही चलेंगी, देहरादून से हरिद्वार आने वाली रोडवेज बसों को मोतीचूर पार्किंग में ही पार्क किया जाएगा, वही देहरादून ऋषिकेश से नजीबाबाद जाने वाली रोडवेज बसे नेपाली फार्म से रायवाला हरिद्वार सिंहद्वार जगदीशपुर फेरूपुर सुल्तानपुर लक्सर बालावली बिजनौर नजीबाबाद से सभी रोडवेज बसे अपने पूर्व निर्धारित मार्ग पर ही चलेंगी,

सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हमारी तरफ से सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है,


