हल्द्वानी में चल रही राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

हल्द्वानी में चल रही राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- दीपक अधिकारी

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। गुरूवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी शहर के मिनी स्टेडियम में हॉकी का शुभारंभ करते हुए राज्य के विभिन्न जिलों से आई हॉकी की टीमों को शुभकामनाएं दी साथ ही एक बेस्ट गोलकीपर को अपनी तरफ से सम्मानित करने की घोषणा भी की। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि यह अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता है जिसमें राज्य भर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं

इसके साथ ही जिस खेल मैदान में यह हॉकी टूर्नामेंट हो रहा है उस खेल मैदान को और बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा चार करोड़ की घोषणा की गई है जिसके टेंडर भी हो चुके हैं और अगले साल इस मैदान की तस्वीर पूरी तरह बदली हुई होगी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में नशे और समाज की कुरीतियों से दूर रहना है तो बच्चों को खेल के प्रति आकर्षित करना होगा।