
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- चंपावत


चंपावत जिले की पुरुष कराटे टीम ने देहरादून में चल रही खेल महाकुंभ की राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में चंपावत जिले की झोली को मैडलो से भर दिया टीम को राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है कराटे खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर चंपावत विधायक व प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कराटे खिलाड़ियों व कोच को बधाइयां दी है वही सीएम धामी की पत्नी श्रीमती गीता धामी ने कराटे खिलाड़ियों को सीएम आवास में बुलाकर सम्मानित किया उन्होंने कहा कराटे खिलाड़ियों ने चंपावत जिले का मान ऊंचा किया है


उन्होंने कराटे खिलाड़ियों को हर खेल सुविधा देने का भरोसा दिया वही टीम कोच दीपक अधिकारी ने बताया चंपावत जिले के कराटे खिलाड़ियों ने 4 गोल्ड मेडल सहित 22 पदक जीते हैं व टीम राज्य में दूसरे स्थान में रहि अधिकारी ने बताया 3 फरवरी से 4 फरवरी तक जिले की महिला कराटे टीम अपना जलवा दिखाएगी उन्होंने कहा महिला कराटे टीम भी जिले के कई सारे मेडल जीतकर लाएगी मालूम हो खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में पहली बार चंपावत जिले को ढेरों मेडल प्राप्त हुए हैं कराटे खेल को पहली बार खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में शामिल किया गया था जिसमें चंपावत के खिलाड़ियों ने राज्य में अपना डंका बजा दिया खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला युवा कल्याण बी एस रावत सहित खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर करी है


