
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- धर्मराज

स्थान- हरिद्वार


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने बाल अधिकारों की चर्चा करते हुये कहा कि यह प्रकरण काफी संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक व नकारात्मक दोनों चीजें मौजूद हैं तथा हमें बच्चों को किस तरह से नकारात्मकता से दूर रखते हुये सकारात्मकता की ओर उन्मुख करना है, इस ओर ध्यान देना है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस तथा बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रतीक जैन ने आशा व्यक्त की कि ’’बाल अधिकारों पर संवेदीकरण’’ विषय पर आज के इस कार्यक्रम में गहन मन्थन होगा तथा एक विजन डाक्यूमेंट सामने आयेगा, जिसका लाभ हरिद्वार सहित पूरे राज्य को प्राप्त होगा।


डाॅ0 आर0एस0 टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल की उप निदेशक सुश्री पूनम पाठक ने कहा कि हम चाइल्ड फ्रैण्डली विलेज व सिटी की बात कर रहे हैं, लेकिन बाल अपराध भी बढ़ रहे हैं, जो चिन्ता का विषय है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य व बाल विकास विभाग के माध्यम से बच्चों से जुड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को कक्षा में अगर बच्चे के व्यवहार में कुछ परिवर्तन नजर आ रहा है, तो उससे बातचीत करते हुये उसके व्यवहार पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 आर0एस0 टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल की विशेष कार्याधिकारी सुश्री मंजू ढौंढ़ियाल ने किया।


