बड़े हादसे को दावत संबंधित अधिकारी नहीं ले रहे संज्ञान,पढ़िए पूरी रिपोर्ट

बड़े हादसे को दावत संबंधित अधिकारी नहीं ले रहे संज्ञान,पढ़िए पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रूड़की

रूड़की क्षेत्र में एचआरडीए की अनुमति के बिना अवैध निर्माणों का खेल जारी,मानकों को ताक पर रखकर खोदे जा रहे बड़े बड़े बेसमेंट,बड़े हादसे का इन्तेजार कर रहे संबंधित अधिकारी रुड़की में विभिन्न स्थानों पर पॉश कॉलोनियों में निर्माण के नाम पर भूस्वामियों के द्वारा घनी आबादी के बीच बड़े बड़े बेसमेंट खोदने का काम किया जा रहा है जिससे कभी भी एक बड़ा हादसा हो सकता है वही संबंधित अधिकारी इस बारे में साफ तौर पर कुछ भी कहने से बचते हुए नजर आ रहे हैं और कई जगह भूस्वामियों के द्वारा मानचित्र की आड़ में अवैध रूप से बड़े-बड़े बेसमेंट खोदकर अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने का काम किया जा रहा है।

हालांकि हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जाती रहती है लेकिन फिर भी शहर में कई जगह अवैध निर्माण जारी हैं साथ ही साथ कई जगह मानचित्र की आड़ में घनी आबादी वाले क्षेत्र में अवैध रूप से बड़े-बड़े बेसमेंट खोदे जा रहे हैं जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। रुड़की के रामनगर, बीएसएम चौक,आजाद नगर चौक पर दल्ले से हाईवे पर बड़े-बड़े बेसमेंट खोदे जा रहे हैं साथ ही साथ सिविल लाइंस में पटियाला लस्सी चौक के पास दीवार की आड़ में एक बड़ा निर्माण कार्य लगातार जारी हैं। वहीं इस पूरे प्रकरण पर एचआरडीए के सहायक अभियंता डीएस रावत ने कहा कि विभाग के द्वारा लगातार कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम के द्वारा लगातार क्षेत्र में सुपरविजन किया जाता है। साथ ही जहां भी कहीं बेसमेंट की सूचना मिलती है उस पर तत्काल कार्रवाई की जाती है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि शहर में लगातार कई जगह बेसमेंट बनाए जा रहे हैं इस दौरान अगर कोई बड़ा हादसा होता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा और संबंधित विभाग इन पर क्या कार्रवाई करता है।