
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- राजू सहगल

स्थान- किच्छा


उधम सिंह नगर के किच्छा में पठान मूवी का जोरदार विरोध हुआ। हिंदूवादी संगठनों से जुड़े दर्जनों लोगों ने किच्छा के उर्वशी सिनेमा में जोरदार हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को बमुश्किल शांत कराया। किच्छा के उर्वशी सिनेमा में पठान मूवी लगाए जाने की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित युवाओं ने सिनेमाघर में लगे पठान मूवी के पोस्टर फाड़ दिए।


पठान मूवी पर हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और मूवी को बंद करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ फिल्म निर्माताओं एवं कलाकारों द्वारा लगातार फिल्मों के माध्यम से सनातन संस्कृति एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस की टीम ने कार्यकर्ताओं को शांत कराने का काफी प्रयास किया। कार्यकर्ताओं के शांत ना होने पर पुलिस ने 29 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले गई। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सिनेमाघर स्वामी द्वारा विवादित सीन को बंद किए जाने का आश्वासन दिया गया ,जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। फिलहाल पठान मूवी को लेकर हिंदूवादी संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।


