बाराकोट में चोरों ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का ताला तोड़ हजारों की नकदी पर किया हाथ साफ, पढ़िए यह रिपोर्ट

बाराकोट में चोरों ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का ताला तोड़ हजारों की नकदी पर किया हाथ साफ, पढ़िए यह रिपोर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट

लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में चोरी की घटनाए रुकने का नाम नहीं ले रही है विकास खंड बाराकोट के ग्राम सभा इजड़ा के चौंरा तोक में अज्ञात चोरों ने एक परचून और सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के पांच ताले तोड़कर चोरी की घटना की। चोरों ने 40हजार की नकदी सहित परचून के‌ सामान में हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित दुकानदार दीपक सिंह माहरा ने बताया कि मंगलवार की शाम सात बजे वे दुकान बंद कर अपने ‌घर को चले गए। बुधवार की सुबह दुकान आए तो दुकान का शटर का ताला टूटा पड़ा था। पास में सरिया के टुकड़े और दो लकड़ी के डंडे पड़े हुए थे और दुकान का दरवाजा खुला हुआ था। दुकान के अंदर देखा तो गल्ले में रखे 40 हजार‌ रुपये रखें हुए गायब थे और परचून के सामान में सिगरेट गायब थी। पीड़ित दुकानदार ने बताया 1 वर्ष पूर्व भी उनकी दुकान में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ किया था। राजस्व विभाग को तहरीर देने के बाद भी कोई सुराग नहीं ‌लगा। उन्होंने बताया आज हुई चोरी की घटना की सूचना लोहाघाट थाने को दी। सूचना के बाद‌ लोहाघाट थाने के एस आई कुंदन सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। तथा चोरी की घटना की जांच करी जा रही है वहीं क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने व चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग करी है