नवनियुक्त नगर अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष का किया स्वागत, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष का किया स्वागत, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान- सितारगंज

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा द्वारा सरताज अहमद को सितारगंज के नगर अध्यक्ष एवं हरप्रीत सिंह हैप्पी को यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र आर्य को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर मेनका टॉकीज सितारगंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया।

साथ ही कार्यक्रम में देश में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए खटीमा से पहुंचे प्रभारी नासिर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जनवरी 2023 से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ नगर में यात्रा निकालकर किया जाएगा। वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को कामयाब बनाने के लिए रणनीति तैयार की।