
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- हल्द्वानी


हल्द्वानी जेल में 66 प्रतिशत से अधिक की सजा काटने वाले कैदी अब गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने घर जा सकेंगे, हल्द्वानी जेल से सात कैदियों को 26 जनवरी के दिन रिहा किया जाएगा। हल्द्वानी जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया शासन द्वारा किए गए पत्राचार के बाद राज्यपाल द्वारा हल्द्वानी जेल से सजा काट रहे सात कैदियों को रिहा करने की स्वीकृति दे दी गई है।

उन्होंने बताया धारा 306, 307, 420 और 326 के मामले में सजायाफ्ता सात ऐसे कैदी थे, जिन्होंने 66 प्रतिशत से अधिक समय हल्द्वानी जेल में सजा काटी है, उन्हें रिहा किया जा रहा है। यह वह कैदी है जिनका जेल के अंदर व्यवहार काफी अच्छा रहा है, उनके आचरण व्यवहार को देखते हुए उन्हें 26 जनवरी को छोड़ा जाएगा, जिसके बाद वह अपने घर जा सकेंगे।


