
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- दीपक अधिकारी

स्थान- हल्द्वानी


हल्द्वानी उत्तराखंड के हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में बीते दिनों कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने छापेमारी की थी छापेमारी ने कमिश्नर ने आरटीओ कार्यलय में काफी अनियमितताएं पाई। इसके साथ ही कार्यलय के बाहर भी कमिश्नर ने शराब की बोतलों एवं गंदगी को देख नाराज़गी ज़ाहिर की थी तो वही आरटीओ हल्द्वानी के मौके पर ना होने पर भी कमिश्नर ने आरटीओ से भी स्पष्टीकरण मांगा


इधर कमिश्नर दीपक की छापेमारी के बाद आरटीओ प्रशासन ने कार्यवाही की दीवार से लगी अस्थाई फड़ो को जेसीबी से ध्वस्त करने की कार्यवाही की। बता दें कि फड़ो में काम करने वाले लोग आरटीओ कार्यवाही में दलालों के रूप में कार्य कर रहे थे। वही इस सम्बंध में आरटीओ हल्द्वानी संदीप सैनी का कहा कि कार्यालय की दीवार से लगे फड़ो को ध्वस्त कर दिया गया है। तथा उक्त जगह को पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे कार्यलय आने वाले लोगो को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।


