आलू से होगा किसानों का उद्धार, पढ़िए यह ख़ास रिपोर्ट

आलू से होगा किसानों का उद्धार, पढ़िए यह ख़ास रिपोर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- देहरादून

अखरोट के बाद अब आलू के माध्यम से किसानों का उद्धार करने की योजना बनाई जा रही है कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां आलू उत्पादन के अनुकूल है । आलू का उत्पादन उत्तराखंड के मैदानी ,तराई और पहाड़ी क्षेत्रों में अलग अलग मौसम और समय पर किया जाता है।

उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा,टिहरी,पिथौरागढ़,हरिद्वार,उत्तरकाशी और नैनीताल आलू उत्पादक जनपद है। पहाड़ी आलू और तुमड़ी की बाजार में अत्यधिक मांग होने के कारण कृषको को उनके उत्पाद का बहुत अच्छा मूल्य प्राप्त होता है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 104,75 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार किया गया है। स्थानीय स्तर से ही कृषकों को उनकी मांग के अनुसार बीज उपलब्ध कराया जायेगा।