लेखा अधिकारी ने कर्मचारियों की ईमानदारी पर किया उनका धन्यवाद, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

लेखा अधिकारी ने कर्मचारियों की ईमानदारी पर किया उनका धन्यवाद, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- ब्युरो रिपोर्ट

स्थान- हल्द्वानी

उद्यान विभाग भवाली में कार्यरत लेखा अधिकारी का खोया हुआ बैग वापस लौटा कर इमानदारी की मिसाल पेश की गई है उधान विभाग भवाली में लेखा अधिकारी के पद पर तैनात हेमपाल तड़ागी का बैग राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास गुम हो गया था

जिसमें ₹8 हजार नकदी और कई सारे महत्वपूर्ण कागजात थे जो बैग नगर निगम के सफाई कर्मचारी को मिल गया जिस पर उसने मेडिकल कॉलेज के सामने चाय के दुकानदार को सौंप दिया दुकानदार ने मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कर्मचारी नरेश भट्ट, घनश्याम कपलटिया और मदन नोलिया घनश्याम कफलटिया, महेश कुमार आर्य को सौंपा दिया जिसके बाद कागजात में लेखाधिकारी हेमपाल तड़ागी का दूरभाष नंबर अंकित था जिस पर उनको फोन करके बुलाकर बैग वापस किया गया बैग मिलने पर लेखा अधिकारी हेमपाल तड़ागी ने सभी का धन्यवाद किया