देखें कैसे ओबीसी व एससी परिवारों का पीएम आवास योजना के लिए नहीं किया गया सर्वे, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

देखें कैसे ओबीसी व एससी परिवारों का पीएम आवास योजना के लिए नहीं किया गया सर्वे, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट

लोहाघाट ब्लॉक के दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे सीलिंग ग्राम सभा के ओबीसी व एचसी बाहुल्य क्षेत्र डगला, कुंनरी, नोघर ,पड़ोस में रहने वाले 25 ओबीसी व 10 एचसी परिवारों का विभागीय अधिकारियों के द्वारा पीएम आवास योजना के लिए सर्वे तक नहीं किया गया जिस कारण ग्रामीणों में ब्लॉक कार्यालय के अधिकारियों को लेकर काफी आक्रोश है गांव के पुरननाथ, लक्ष्मण नाथ ,अमरनाथ मनीदेवी, जीवंतीदेवी, केदारनाथ आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव के 4 तोको में रहने वाले 25ओबीसी व10 एससी परिवारों की ब्लॉक के अधिकारियों के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सर्वे तक नहीं करी गई है

ग्रामीणों ने कहा सभी परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है तथा उनके भवन जगह-जगह से जर्जर हो चुके हैं पर अधिकारियों को यह नजर नहीं आ रहा है ग्रामीणों ने बताया अधिकारियों से जब संपर्क किया गया तो अधिकारियों ने देहरादून से इस योजना की साइट बंद होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया ग्रामीणों ने कहा जब साइड चल रही थी तो तब अधिकारियों ने ओबीसी व एससी परिवारों का योजना के लिए सर्वे क्यों नहीं किया

ग्रामीणों ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा अपात्र लोगों का सर्वे कर लिस्ट में नाम चढ़ा दिया गया है पर उन लोगों का सर्वे तक नहीं किया गया है ग्रामीणों ने कहा इस मामले को लेकर वे डीएम चंपावत के दरबार तक जाएंगे अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी ग्रामीणों ने कहा पात्र लोगों को उनका हक मिलना चाहिए कुल मिलाकर विभागीय लापरवाही का खामियाजा गरीब ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है प्रशासन ने संज्ञान लेना चाहिए