
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट


रविवार देर शाम लोहाघाट घाट एनएच में पिथौरागढ़ को सामान लेकर जा रहा कैंटर संख्या यूके05ca2248 अचानक बापरु के पास अनियंत्रित होकर दीवार से टकराकर सड़क में पलट गया जिसमें वाहन चालक घायल हो गया कैंटर को पलटते देख बापरु के ग्रामीण घटनास्थल में पहुंचे और बड़ी मुश्किल से घायल कैंटर चालक को बाहर निकाला


ग्रामीणों के द्वारा लोहाघाट पुलिस व 108 आपात सेवा को दुर्घटना की सूचना दी मौके पर पहुंची लोहाघाट पुलिस ने 108 के जरिए घायल चालक को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा जहां चिकित्सकों के द्वारा घायल चालक का इलाज किया गया चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जुनेद कमर ने बताया चालक की हालत खतरे से बाहर है घायल चालक पिथौरागढ़ निवासी गोपालराम है दुर्घटना में केटर व केटर में रखे सामान को काफी नुकसान पहुंचा है


