
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- गोविन्द रावत

स्थान- सल्ट अल्मोड़ा


अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट मे भाजपा मछोड़ मण्डल के हरडा में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। सल्ट विधायक महेश जीना ने हरडा पहुंचकर नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्षा गुडडी देवी का बघाई दी। उनका स्वागत किया गया। सल्ट विधायक महेश जीना ने कहा भाजपा के संगठन की ओर से गुडडी देवी को मछोड़ मंडल की कमान सौंपी है। सल्ट विधानसभा से दूसरी महिला शक्ति से उभरी मंडल अध्यक्षा गुडडी देवी बनने पर ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ता ने खुशी जाहिर की। विधायक महेश जीना ने कहा भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही महिलाओं को सक्षम और समाज में बढ़ चढ़ आगे बढ़ाने में प्रयास करती है। सभी महिलाएं जो जिस पद पर कार्यरत हैं।


उसमें स्वयं अपनी भूमिका निभाई है । नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्षा गुडडी देवी ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व , सल्ट विधायक महेश जीना का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा मैंने न्यूनतम श्रेणी से संघर्ष कर इस योग्य तक पहुॅची हूं। उन्होंने बताया कि रानीखेत ज़िले में एक मात्र महिला मण्डल अध्यक्षा बनने से मैं पार्टी के लिए तन मन,घन से संघर्ष करूंगी। अपने कार्यकाल को बेहतर करने, क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। सबको साथ लेकर में कार्य करूंगी।इस मौके पर सल्ट विधायक महेश जीना, जिला मंत्री हरीश कोटिया, मंडल अध्यक्षा गुडडी देवी, भाजपा नेता दिनेश मनराल, दिगंबर सत्यवली, मोहनी मोलखी, तारा देवी, उत्तम सिंह, हरीश चंद्र, जानकी, हेमा आदि भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण मौजूद थे।


