
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- धर्मराज

स्थान- हरिद्वार


हरिद्वार में मुस्लिम फंड संचालक लोगों की गाढ़ी कमाई लेकर रफूचक्कर हो गया. जिसके बाद पीड़ित लोग न्याय की गुहार लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की. बताया जा रहा है कि ज्वालापुर क्षेत्र में कबीर म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड (मुस्लिम फंड) के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए जमा करवाए गए, अब पता चला कि आरोपी फरार हो गया है. जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है.


मुस्लिम फंड संचालक करोड़ों रुपए लेकर फरार.हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में मुस्लिम फंड के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. यहां बीते कई सालों से कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में मुस्लिम फंड संचालित करने वाला एक आरोपी 22 हजार लोगों के करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गया. इस बात का पता चलते ही पीड़ित लोग कोतवाली आ धमके और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया. वहीं, अब पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है.


