

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- मुरसलीन अल्वी

स्थान- भगवानपुर


आज भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने भगवानपुर सिकरोड़ा मार्ग का उद्घाटन किया है। जो की लगभग पौने दो करोड़ की लागत से बनेगी। आपको बता दे पिछले कई सालों से भगवानपुर सिकरोड़ा मार्ग दयनीय स्थिति में था जिसको लेकर भगवानपुर की राजनीति में काफी भूचाल भी चल रहा था। अलग अलग नेता सड़क के निर्माण कराने को लेकर इसका श्रेय लेना चाह रहे थे। जबकि भगवानपुर विधायक ममता राकेश भी पिछली सरकार से अब तक काफी प्रयासरत थी।


उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री से मिलकर इस मार्ग के नवीनीकरण कराने का आग्रह किया था। जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने इस मार्ग के नवीनीकरण के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत आदेश जारी किए थे। जिसका आज भगवानपुर विधायक ममता ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वो हर दम तत्पर है। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।


