जोशीमठ: भू धंसाव आपदा अपडेट

जोशीमठ: भू धंसाव आपदा अपडेट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- संजय कुंवर

स्थान- जोशीमठ

जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू-धंसाव का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, जबकि सरकार के मंत्रीयों का कहना है की दरारों में कमी आईं है,सबसे अधिक भू धंसाव ओर मकानों में दरारें स्टेट बैंक के ऊपर से मनोहर बाग वार्ड के बीच के भवनों में बताई जा रही है,जिसके कारण लोगों में अभी भी भय का माहौल बना हुआ है,वहीं सीबीआरआई के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों का दल लगातार 9 वार्डों में भू धंसाव प्रभावित भवनों सहित सभी मकानों का सर्वे कर रहा है जिसके बाद उन भवनों पर एक विशेष प्रकार का स्टीकर भी चस्पा कर रहा है अधिकतर भवनों में जो दरार ग्रस्त है या खतरे की जद में हो सकते उस पर लाल रंग का स्टीकर जिसमें अनयूज लिखा है चस्पा किया जा रहा है

जिसको देख कर भवन स्वामियों में डर पैदा हो रहा है, इधर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चमोली द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार अबतक जोशीमठ नगर क्षेत्र के 9 वार्ड में 826 भवन प्रभावित हुए है। जिनमें दरारें मिली है। इसमें से 165 भवन ऐसे हैं जिनको असुरक्षित जोन के अंतर्गत रखा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन द्वारा अबतक 233 परिवारों के 798 व्यक्तियों को विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से विस्थापित किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा जोशीमठ नगर क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने योग्य अस्थायी राहत शिविरों के रूप में 83 स्थानों में 615 कक्षो का चिह्नीकरण कर लिया गया है। जिसमे 2190 व्यक्तियों को ठहराया जा सकता है। वहीं नगर पालिका क्षेत्र जोशीमठ के बाहर पीपलकोटी में अस्थायी राहत शिविरों के रूप में 20 भवनों के 491 कमरों को चयनित किया गया है जिसमे कुल 2205 लोगों को ठहराया जा सकेगा। राहत कार्यो के तहत जिला प्रशासन द्वारा अबतक 336 प्रभावितों को 249.27 लाख रुपये की धनराशि प्रभावित परिवारों में वितरित की जा चुकी है।

प्रभावितों को अबतक 233 खाद्यान किट, 324 कंबल व 806 लीटर दूध, 55 हीटर/ब्लोवर, 36 डेली यूज किट, 489 अन्य सामग्री का वितरण राहत सामग्री के रूप में किया जा चुका है इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर प्रभावितों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है जिसके तहत राहत शिविरों में रह रहे 565 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है।