अपने दो दिवसीय दौरे पर खटीमा पहुंच के क्या कार्य संपन किये मुख्यमंत्री मंत्री ने, देखिये पूरी रिपोर्ट

अपने दो दिवसीय दौरे पर खटीमा पहुंच के क्या कार्य संपन किये मुख्यमंत्री मंत्री ने, देखिये पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

खबर जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा से है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय खटीमा दौरे के दौरान आज टनकपुर से शाम को खटीमा तहसील पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत सम्मान किया गया। वहीं उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की साथ ही कड़ाके की ठंड के चलते गरीबों और जरूरतमंदों को तहसील में गरम कंबल भी बांटे।उसके बाद मुख्यमंत्री खटीमा में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले में प्रतिभाग करने पहुंचे।

जहां उत्तराखंड की पहचान ब्रह्मकमल टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने मेला आयोजकों और मेले में उपस्थित आम जनता को मकर सक्रांति की बधाई दी।

वहीं मीडिया से वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर काफी चिंतित है। उन्होंने कहा कि पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा में नकल कराने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ा एक्शन लिया गया है। साथ ही पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दुबारा फरवरी माह में भर्ती परीक्षा आयोजित कराने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून लाकर नकल करने वाले छात्रों को 10 साल तक परीक्षा देने से वंचित रखा जाएगा। वहीं नकल कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी सारी संपत्ति जप्त की जाएगी और उनको आजीवन कारावास दिया जाएगा। वहीं उन्होंने दोबारा परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों से शुल्क न लेने तथा रोडवेज की बसों में आने जाने का किराया नहीं लेने की भी बात कही।