
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्टर – संदीप चौधरी

स्थान – रूडकी

आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के मौके पर इस बार रुड़की के नगर निगम में खास तैयारियां को लेकर निगम के पार्षद व गणमान्य लोगों के साथ बैठक के आयोजन किया गया तथा उनके कार्यक्रम को लेकर सुझाव मांगे गए।
दरअसल कोरोना काल के दो वर्ष बाद इस बार स्वतंत्रता दिवस को आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर मनाया जा रहा है।


बुधवार के दिन मेयर गौरव गोयल की अध्यक्षता में नगर निगम हॉल में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निगम के पार्षद व गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया। स्वतंत्रता दिवस को होने वाले कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया तथा पार्षद के गणमान्य लोगों से उनके सुझाव मांगे गए।

एसडीएम विजयनाथ शुक्ला ने बताया कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लहराए। इस बार सरकार ने छूट दी है कि 3 दिन तक लगातार अपने घर पर तिरंगा लहरा सकते है। तिरंगा को रात्रि के समय उतारने की आवश्यकता नहीं है। वहीं नगर निगम की ओर से जगह-जगह पर रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।


