रिसोर्ट के रसोइए की हत्या से फैली सनसनी।

रिसोर्ट के रसोइए की हत्या से फैली सनसनी।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढूंगी

कालाढूंगी।एक अधेड़ की चाकुओं से गोद गोद कर हत्या करने की घटना से क्षेत्र फैली सनसनी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कालाढूंगी थाना क्षेत्र की बेलपडाव चुकी अंतर्गत पोलगड़ में स्थित बक्सेंट रिसोर्ट में किचन में कार्य करने वाले गिरीश चंद्र त्रिपाठी पुत्र दिनेश चंद्र त्रिपाठी उम्र 54 वर्ष की देर साय किसी

ने चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वही घटना की जानकारी के लिए रिसोर्ट के मैनेजर मोहन मसीह सहित सभी कर्मचारियों से मालूमात की जा रही है।

इस दौरान सी, ओ,बलजीत सिंह भाकुनी,थाना अध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी, चौकी इंचार्ज बिष्ट सहित आदि मौजूद थे।वही मृतक के भाई हेम चन्द्र त्रिपाठी का आरोप है की रिसोर्ट स्वामी ने मैनेजर मोहन मसीह से मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है उन्होंने पुलिस विभाग से उचित करवाई की मांग की है।