
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्ट: सतपाल धानिया

स्थान – विकासनगर

सहसपुर विधानसभा के कैंचीवाला गांव में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत प्लास्टिक के कचरे के निस्तारण के लिए प्लांट लगाया जा रहा है जिसकी भनक गांव वालो को लगी तो गांव में हंगामा खड़ा हो गया ग्रामीणों ने कार्यदाई संस्था, ग्राम प्रधान व अन्य विभाग के अधिकारियो को बुलाकर एक जनसभा की जनसभा में अधिकारी प्लास्टिक निस्तारण केन्द्र के फायदे बताने लगे ओर ग्रामीण महिलाओं के रोजगार की बात बताई गई


तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि गांव में प्लांट नहीं लगने दिया जायेगा गांव में प्लांट लगने से गांव में गंदगी फैलेगी ओर बीमारियां फैलेंगी कहा कि अगर सरकार ने गांव में प्लांट लगाने की कोशिश की तो ग्रामीण एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए बाध्य होंगे इस दौरान ग्रामीणों ओर अधिकारियो के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई

ग्रामीणों ने प्लांट के विरोध में अधिकारियो को ज्ञापन भी सौंपा ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर कार्यदाई संस्था व अन्य विभागों के अधिकारियो की टीम को गांव से बैरंग लौटना पड़ा संबंधित अधिकारियो का कहना है कि अगर ग्रामीण योजना का विरोध कर रहे हैं तो वह इसकी रिपोर्ट सरकार को देंगे


