
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान रूडकी

रुड़की के ढंडेरी ख़्वाजापुर गांव में पिछले काफी दिनों से गांव के तालाब में एक मगरमच्छ होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था, बीती देर रात मगरमच्छ तालाब से निकलकर गांव के मंदिर में घुस आया, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी, लेकिन वन विभाग की टीम बुधवार सुबह पहुंची और रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ने में कामयाब रही, जिसके बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।


जानकारी के मुताबिक रुड़की के ढंडेरी ख़्वाजापुर गांव के ग्रामीणों में गांव के तालाब में मगरमच्छ होने से भय का माहौल बना हुआ था, ग्रामीण बताते हैं कि इसकी सूचना कई बार ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई है लेकिन वन विभाग ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया, वहीं बीती देर रात मगरमच्छ तालाब से बाहर निकल कर गांव के रविदास मंदिर में घुस आया जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया,

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी लेकिन सूचना के बाद भी वन कर्मी नहीं पहुंचे, जिससे रात भर ग्रामीणों में दहशत बनी रही, वहीं बुधवार सुबह वन विभाग की टीम गांव पहुंची जहां पर बमुश्किल वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ लिया, जिसके बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई और लक्सर की बाणगंगा में छोड़ा गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।


