
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्टर – संदीप चौधरी

स्थान – रुड़की

विश्व आयुर्वेद परिषद रुड़की इकाई की तरफ से सिविल लाइन्स में मंगलवार को महर्षि चरक की जयंती के उपलक्ष्य में गोष्ठी व समारोह आयोजित किया गया। गोष्ठी में आए अतिथियों को औषधीय पौधे तुलसी,अपराजिता, काला बांसा और गिलोय आदि भेंट किए गए। कार्यक्रम का आयोजन विश्व आयुर्वेद परिषद के प्रदेश सचिव वैद्य टेकवल्लभ के द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने महर्षि चरक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।


इसी दौरान संगठन के प्रदेश सचिव वैद्य टेकवल्लभ ने कहा कि आने वाले समय में रामनगर स्थित केशव पार्क को जड़ी-बूटी उद्यान के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे ताजी जड़ी बूटियों का मिलना संभव होगा।

इसके अलावा आम जनता को इसका लाभ मिलने के साथ ही उनका ज्ञानवर्द्धन भी होगा। वल्लभ ने कहा कि औषधीय गुणों का महत्व सृष्टि के आदि काल से रहा है।आज भी है और हमेशा रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.दिनेन्द्र सिंह और संचालन कार्यक्रम व परिषद सचिव वैद्य टेक वल्लभ ने किया।


