
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्टर जसवीर सिंह

स्थान – लकसर

लक्सर जेके टायर फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी पर भारी भरकम मोल्ड गिर गया। जिससे गम्भीर रूप से घायल कर्मचारी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची लक्सर पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है।


लक्सर नगर के लोको कालोनी मोहल्ले का युवक रोशन (30) लक्सर की जेके टायर कंपनी में ठेकेदार के अंडर में लेबर का काम करता था। सोमवार को रोशन पहली शिफ्ट में ड्यूटी दे रहा था। अचानक टायर का भारी भरकम लोहे का बना मोल्ड टायर सांचा उसके ऊपर गिर पड़ा। कई कुंतल वजन का भार गिरने से रोशन बुरी तरह घायल हो गया। साथी कर्मचारियों ने किसी तरह मोल्ड को हटाकर उसके नीचे से रोशन को बाहर निकाला।

इसके तुरंत बाद उसे एक स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे हरिद्वार ले जाने के लिए निकले, परंतु इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को रास्ते में से ही वापस ले जाया गया। सूचना पर लक्सर कस्बा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए रुड़की भेज दिया। सीओ हेमेंद्र नेगी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। इसके बाद अगर मृतक के परिजन तहरीर देंगे, तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


