
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – तनवीर अंसारी

स्थान- सितारगंज

क्षेत्र मे बाइक चोरी की लगातार हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस इन दिनों एक्शन मूड में है। इसी बीच सूचना के आधार पर सितारगंज पुलिस ने सितारगंज कैलाश नदी के समीप चीकाघाट में चोरी की एक बाइक के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा जबकि उसके साथ दूसरा व्यक्ति पुलिस से बच कर भागने में कामियाब हो गया।पुलिस ने चोरी की बाइक समेत चोर को पकड़ लिया| और पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सतपाल निवासी मेलाघाट बताया पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अन्य 4 मोटरसाइकल भी चोरी करना क़ुबूल की जो की उसके निवास स्थान पर पाई गयी।


पुलिस पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसका अन्य साथी जो पुलिस से भागने में सफल रहा उसके बारे में पूछताछ की जा रही है।

वही क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश ने बताया| की यहाँ से मोटरसाइकल चोरी कर के ले जाते थे| और नेपाल में ले जाकर उनको बेचा करते थे| और ये लोग अक्सर नेपाल आते जाते रहते थे| क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश ने बताया की पूछताछ चल रही है और विवेचना के आधार पर अपराधियों पर कार्यवाही की जायेगी ।


