हरिद्वार में अवैध स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण पर प्रशासन का चला बुलडोजर

हरिद्वार में अवैध स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण पर प्रशासन का चला बुलडोजर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- धर्मराज

स्थान- हरिद्वार

हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन एक बार फिर सख्त हो गया है। आज शिव मूर्ति चौक से भीमगोडा चौक तक अपर रोड पर जमे अतिक्रमण को हटाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गए| अतिक्रमण अभियान में स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान दुकानों के बाहर रखे काउंटर और दूसरे सामानों को भी जप्त कर लिया गया।

हरिद्वार में आगामी कांवड़ मेले के मद्देनजर ये अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है| कि अतिक्रमण हटाने को लेकर स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों से लगातार संवाद किया जा रहा है|

लेकिन कुछ दुकानदार मनमानी करते हुए अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं। ऐसे लोगों से प्रशासन सख्ती से निपट रहा है। कावड़ मेला शुरू होने से पहले शहर को अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाएगा।