लोहाघाट क्षेत्र में हो रही भारी बारिश को देखते हुए एसडीएम ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए निर्देश

लोहाघाट क्षेत्र में हो रही भारी बारिश को देखते हुए एसडीएम ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए निर्देश

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट

लोहाघाट क्षेत्र में हो रही भारी बारिश को देखते हुए| एसडीएम रिंकु बिष्ट ने सभी अधिकारियों को हर वक्त अलर्ट रहने के आदेश जारी कर दिए एसडीएम रिंकु बिष्ट ने बताया| कि लोनिवि ,पीएमजीएसवाई व एनएच के अधिकारियों को सड़क किनारे की नालियों व कलमठों को 1 हफ्ते के भीतर खोलने के आदेश दे दिए गए हैं|

पुलिस ,आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्टमोड पर रखा गया है| आपदा कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है| तथा क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों का व्हाट्सएप ग्रुप बना दिया गया है| जो कि कहीं भी किसी प्रकार की घटना दुर्घटना होने पर प्रशासन को सूचित कर सकें ताकि तुरंत बचाव और राहत कार्य किया जा सके| तथा नदी किनारे रहने वाले वह पिछले वर्ष आपदा की जद में आए लोगों को सुरक्षित स्थानों में जाने को कह दिया गया है|

मालूम है पिछले वर्ष अक्टूबर में आई आपदा से लोहाघाट के सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों की जानें गई, तथा कई भवन खतरे की जद में आए ग्रामीणों के खेत खलिहान बह गए थे| जिसे देखते हुए| इस बार प्रशासन अलर्ट मोड में है| वही लोहाघाट लोनीवी के ईई बीसी भंडारी ने बताया| की जगह जगह जेसीबी मशीनें तैनात कर दी गई हैं| नालियों वह कलमठों को खोलने का काम जारी है|