नगर के चौराहों में कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर नगरपालिका करेगी सख्त कार्यवाही

नगर के चौराहों में कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर नगरपालिका करेगी सख्त कार्यवाही

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट

लोहाघाट नगर के चौराहों सड़कों पर कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर नगरपालिका करेगी| अब सख्त कार्यवाही नगर पालिका लोहाघाट के ईओ मोहम्मद इस्लाम ने बताया| कि नगर पालिका के द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए लोगों के घरों से कूड़ा वाहन के जरिए सुबह और शाम को कूड़ा उठाया जाता है| उसके बावजूद भी नगर के कुछ संभ्रांत लोगों के द्वारा नगर के प्रमुख गांधी चौक व अस्पताल गेट के सामने कूड़ा फेंक कर कूड़े के ढेर लगा दिए जाते हैं|

जो कि काफी गलत बात है| ईओ मोहम्मद इस्लाम ने कहा अब ऐसे लोगों के खिलाफ नगरपालिका सख्त कार्रवाई करेंगी ईओ मोहम्मद इस्लाम नगर के लोगों से अपील करी है| कि कूड़ा गाड़ी में ही घरों व दुकानों का कूड़ा डालें न की चौराहों व सड़कों पर और स्वच्छता बनाने में नगरपालिका का सहयोग देने की अपील करी है|

लोगों ने भी चौराहों पर व सड़कों पर कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की मांग करी है| मालूम है, नगर के प्रमुख गांधी चौराहे पर नगर के कुछ संभ्रांत लोगों के द्वारा कूड़ा फेंक दिया जाता है| जिससे वहां पर कूड़े के ढेर लग जाते हैं| जिससे आने जाने वाले वह हैंडपंप से पानी भरने वाले लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ता है|