सिंगल यू प्लास्टिक को न बेचने को लेकर नगर पालिका ने व्यापारियों को दी, चेतावनी

सिंगल यू प्लास्टिक को न बेचने को लेकर नगर पालिका ने व्यापारियों को दी, चेतावनी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट

देश में आज से पूर्णतया प्रतिबंधित हो चुके| सिंगल यूज प्लास्टिक का सामान लोगों को न बेचने को लेकर लोहाघाट नगर पालिका के द्वारा व्यापारियों को चेतावनी दी गई है| नगर पालिका लोहाघाट के मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने पर प्रतिबंध लग चुका है, जिस की विज्ञप्ति पालिका के द्वारा पूर्व में निकाली जा चुकी है| मोहम्मद इस्लाम ने कहा आज पहले दिन व्यापारियों को चेतावनी दी जा रही है|

इसके बाद छापामार कार्रवाई की जाएगी जो भी व्यापारी इस सिंगल यूज प्लास्टिक को बेचते हुए पकड़ा जाएगा उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी| वही लोहाघाट की एसडीएम रिंकू ने बताया| कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जा चुका है|

नगर पालिका को निर्देश दे दिए गए, तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है| एसडीएम रिंकू बिस्ट ने कहा| जिस किसी व्यापारी ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक का भंडारण किया है| वह तुरंत नगर पालिका में इसको जमा करवा दें| अगर छापामार कार्यवाही में कोई व्यापारी इनको बेचते हुए, पाया गया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी|