
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर -जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

लक्सर जेके टायर फैक्ट्री से बर्खास्त किये गए, श्रमिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष पंकज कुमार और श्रमिक संदीप कुमार व ओमदत्त शर्मा ने अपनी बहाली की बाबत पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह चेम्पियन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है| लक्सर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए| श्रमिक कल्याण संघठन के अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि करीब दो माह पहले फैक्ट्री में श्रमिकों के बीच आपसी विवाद हो गया था| जिसमे फैक्टरी प्रबंधन ने 13 श्रमिको को सस्पेंड ओर तीन को बर्खास्त करने की कारवाई की थी|


इस मामले में एक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि द्वारा फैक्टरी प्रबंधन और प्रशासन से वार्ता कर सभी श्रमिको को बहाल कराने की बहाल कराने की बात कही गई थी| फैक्ट्री प्रबंधन ने सस्पेंड किये 13 श्रमिको को तो बहाल कर दिया| लेकिन बर्खास्त किये गए| तीनो श्रमिको को बहाल नही किया| पंकज कुमार का कहना है, उक्त जनप्रतिनिधि द्वारा अब इस मामले में उनकी मदद नही की जा रही है| इस बाबत वे पूर्व विधायक कुँवर प्रणव चेम्पियन के थ्रू मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगा रहे है|

दुसरे बर्खास्त श्रमिक संदीप कुमार ने कहा| कि फैक्टरी प्रबंधन की कार्रवाई से वे बेरोजगार हो गए है| उनके परिवारों के सामने भारी दिक्कतें खड़ी हो गई है| उन्होंने कहा कि इस मामले अब पूर्व विधायक कुँवर प्रणव चेम्पियन के माध्यम से हम प्रदेश के मुख्यमंत्री से उन्हें बहाल कराने की माँग कर रहे है |


