
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – ललित जोशी
स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 16 किलोमीटर दूर पर्यटक स्थल सातताल का परम्परागत पहाड़ी शैली से सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। जिसके लिए जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बारिश के चलते अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। जिला अधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया| भारत सरकार के स्पेशल अस्सिस्टेंट प्रोग्राम के अंतर्गत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सातताल के सौंदर्यीकरण हेतु 07 करोड़ 34 लाख रुपये जनपद को प्राप्त हुआ है।


यहाँ बता दें सातताल के सौंदर्यीकरण हेतु कार्यदायी संस्था कुमाऊँ मण्डल विकास निगम द्वारा किये जा रहे| निर्माण कार्यों का निरीक्षण जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने किया। सातताल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सातताल अपनी नैसर्गिक सौंदर्यता से परिपूर्ण है। यहाँ की सुंदरता अनुपम छटा बिखेरती हुई पर्यटकों के मन को मोह लेती है।
पहाड़ की परंपरागत शैली से सातताल का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही सातताल में शौचालय, टिकट काउंटर, एंट्री गेट व स्थानीय व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए, लगभग 20 दुकानों का निर्माण भी पहाड़ी शैली में किया जा रहा है।


इससे स्थानीय व्यापारियों की आर्थिकी भी सशक्त होगी व सातताल की मानचित्र में विशिष्ट पहचान बनेगी। इस मोके पर सीडीओ डॉ संदीप तिवारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, सहायक अभियंता केमवीएन संजय शाह, सतीश चौहान व स्थानीय लोग उपस्थित थे।


