
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- धर्मराज

स्थान- हरिद्वार

राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हुई| नृशंश हत्या के विरोध में हरिद्वार के रिक्शा चालक वेलफेयर समिति तथा सुमो स्टैंड के तत्वाधान में दर्जनों रिक्शा चालकों ने हरिद्वार बस स्टैंड से शिवमूर्ति तक मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने कन्हैयालाल के हत्यारों को फांसी देने की मांग की ओर सभी ने इस घटना की घोर निंदा भी की।


इस दौरान समिति के अध्यक्ष परविंद्र कुमार ने कहा कि जिस तरह कन्हैया लाल की हत्या हुई है। वह एक बेहद कायराना हमला है। ये हत्यारे पाकिस्तान में प्रशिक्षण लेकर आए थे, तथा ये देशद्रोही है,हम इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कर सकते।हम सब रिक्शा संचालक मांग करते हैं| कि इन कातिलों को फांसी की सजा मिले और वह भी जल्दी से जल्दी ।


