सामूहिक दुष्कर्म खुलासा होने पर विधायक बत्रा ने एस.एस.पी दे कि मुलाकात,कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने दी प्रोत्साहन राशि

सामूहिक दुष्कर्म खुलासा होने पर विधायक बत्रा ने एस.एस.पी दे कि मुलाकात,कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने दी प्रोत्साहन राशि

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रुड़की

24 जून की देर रात को माँ-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए| पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचाया है। वहीं पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है| जिसको लेकर नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने पुलिस की मुस्तेदी को लेकर प्रोत्साहित किया| और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की बात कही है। वहीं दूसरी तरफ महानगर कांग्रेस कमेटी एवं किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 21 हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया है। आपको बता दें, कि बीते 24 जून को अज्ञात कार चालकों के द्वारा 6 वर्षीय नाबालिक बच्ची व उसकी मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था| जिस पर आरोपियों के विरुद्ध पूरी देवभूमि उत्तराखंड में आक्रोश था। वहीं पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीमें गठित की गई थी|


जिसमें पुलिस टीम के घटना में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रूड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने रूड़की पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा| कि पुलिस और प्रशासन द्वारा इस अमानवीय घटना का संज्ञान लेते हुए, मुस्तेदी के साथ अपना फर्ज निभाते हुए, समय रहे है| इस घटना का खुलासा किया गया है।

उंन्होने कहा कि पुलिस ने बहुत अच्छा काम करते हुए| घटना का खुलासा किया है, साथ ही इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो इसके लिए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। वही दूसरी तरफ महानगर कांग्रेस कमेटी और उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 21 हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया है| और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग भी की गई है।

किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने रुड़की पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए| कहा कि रुड़की पुलिस ने इस घटना को लेकर सराहनीय कार्य किया है, और दिन-रात एक करके पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है| जिसकी वह सराहना करते है। वहीं उन्होंने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता के साथ कांग्रेस पार्टी हर समय खड़ी है| हमारी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पीड़िता से जाकर मिली है, और जो भी संभव सहायता की आवश्यकता उनको होगी कांग्रेस पार्टी हर संभव सहायता उनकी करेगी।