
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट

लोहाघाट के उप जिला चिकित्सालय में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर एल एम रखोलिया को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष चंपावत ज्योति राय के द्वारा सम्मानित किया गया| जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने कहा डॉक्टर एल एम रखोलिया के द्वारा चिकित्सालय में दूर-दूर क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाओं अन्य मरीजों की सराहनीय तरीके से मदद करने के साथ-साथ उनके अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं, अपनी ड्यूटी टाइम के अलावा डॉक्टर रखोलिया एक्स्ट्रा टाइम में भी मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं|


लोहाघाट के अलावा डॉक्टर रखोलिया चंपावत ,टनकपुर ,पिथौरागढ़ के मरीजों के अल्ट्रासाउंड करने जाते हैं, उनके इन उत्कृष्ट कार्य को देखकर जिला पंचायत उन्हें सम्मानित करती है|

इसके अलावा चिकित्सालय में मरीजों की सेवा में लगे रहने वाले समाजसेवी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी को भी जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एल एम कुंवर ने सम्मानित किया| इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिराय के द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को फलों का वितरण भी किया गया|


