मामूली बात पर युवकों ने  व्यापारी पर किया हमला, पत्नी से की छेड़छाड़

मामूली बात पर युवकों ने व्यापारी पर किया हमला, पत्नी से की छेड़छाड़

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- राजू सहगल

स्थान- किच्छा

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में देर रात को व्यापारी दंपत्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है, कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने व्यापारी की पत्नी के साथ छेड़छाड़ भी की। पीड़ित व्यापारी ने किच्छा पुलिस को नामजद तहरीर देते हुए |

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है, कि देर रात्रि किच्छा निवासी व्यापारी गौरव गुप्ता अपनी पत्नी के साथ खाना खाने के बाद टहलने निकले थे, इस दौरान उनकी बंद दुकान के बाहर खड़े युवक से उन्होंने दुकान के बाहर खड़े होने का कारण पूछा।

आरोप है, कि आरोपी युवक ने अपने साथियों को मौके पर बुलाकर व्यापारी गौरव गुप्ता के साथ जमकर मारपीट करते हुए, उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित व्यापारी की पत्नी ने आरोपियों पर छेड़छाड़ किए जाने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद व्यापारियों द्वारा किच्छा पुलिस से कार्यवाही की मांग की जा रही है।