
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – राजू सहगल

स्थान -किच्छा

उधम सिंह नगर के किच्छा में व्यापार मंडल पदाधिकारियों का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने एकजुट होकर व्यापार मंडल को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। व्यापारियों ने भरोसा दिलाते हुए, कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। विगत दिनों किच्छा क्षेत्र में हुई| चोरियों के खुलासे के लिए व्यापार मंडल महामंत्री विजय अरोरा एवं कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला के नेतृत्व में व्यापारियों को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन किया गया। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने चोरियों के विरोध में बाजार बंद करने की भी चेतावनी दी थी।


पुलिस प्रशासन द्वारा घटनाओं का खुलासा किए जाने के बाद व्यापारियों ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों का सहयोग करने पर आभार जताया। व्यापारियों ने व्यापार मंडल महामंत्री विजय अरोरा एवं कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला को शॉल पहनाकर तथा माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत करते हुए आभार जताया।

व्यापारी नेता नितिन फुटेला ने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा ,और व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए व्यापारियों को साथ लेकर संघर्ष किया जाएगा।


