
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर-भगवान मेहरा

स्थान – कालाढूंगी

केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई, अग्निपथ योजना सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। इस दौरान कांग्रेसियों ने कालाढूंगी तहसील परिसर के बाहर प्रदर्षन कर सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए। साथ ही उन्होंने अग्निपथ योजना की घोर निंदा करते हुए, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार से अग्निपथ योजना का वापस लेने की मांग की। मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतवानी दी है।


तहसील परिसर के बाहर हुए, धरना प्रदर्षन में कांग्रेसियों के साथ कई भर्ती की तैयारी कर रहे| युवाओं ने भी भाग लिया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने बताया| कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना सेना की तैयारी करने वाले युवाओं का हौसला तोडने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को सेना में केवल चार साल ही रखेगी। उसके बाद 75 फीसदी युवाओं को वापस भेज देगी। ऐसी स्तिथि में सरकार देष की सेना और युवा दोनों को कमजोर बनाने में तुली है। जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने सरकार से इस योजना को जल्द वापस लेने की मांग की है। साथ ही कहा कि योजना को जल्द वापस नहीं लिया तो कांग्रेस कार्यकर्ता देष भर में उग्र आंदोलन करेंगे।


