कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने थामा भाजपा का दामन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट – मनिष

स्थान – पिथौरागढ़

यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता व प्रदेश महासचिव दीपक तिवारी ने चंपावत में अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।दीपक तिवारी कांग्रेस में लगातार चल रही, गुटबाजी से नाराज़ हो कर कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।दीपक तिवारी व चंपावत के  जिला महासचिव आदित्य आर्या व कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं  का मुख्यमंत्री ने बीजेपी का मफलर पहना कर पार्टी में स्वागत कर सदस्यता दिलाई।

युवा नेता दीपक तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के चंपावत से चुनाव लड़ना जनता के लिए सौभाग्य की बात है आने वाले समय मे चंपावत का चौमुखी विकास होगा व चंपावत को एक अलग से पहचान दिलाएगा।तिवारी ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहाँ एक जमीनी कार्यकर्ताओं को उनकी प्रतिभा के आधार पर उचित सम्मान दिया जाता है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रिकॉर्ड मतों से विजय होने जा रहे है चंपावत की प्रबुद्ध जनता का अपार प्रेम सहयोग व आशिर्वाद उन्हें मिल रहा है ।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चन्दनराम दास पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी राकेश देवलाल पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत सहित शुभम हमाल योगेश जोशी राहुल सिंह बोरा भुवन कुमार केवल सिंह अधिकारी कुशाग्र वर्मा आदि मौजूद रहे।