गढ़वाल आयुक्त का निरीक्षण, बदहाल नजर आई चारधाम व्यवस्था , यात्री परेशान

गढ़वाल आयुक्त का निरीक्षण, बदहाल नजर आई चारधाम व्यवस्था , यात्री परेशान

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान     : ऋषिकेश

रिपोर्टर : अमित कंडियाल

चारधाम यात्रा में व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा चुकी हैं। इसकी तस्दीक खुद गढ़वाल कमिश्नर के साथ डीआईजी के यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचने से होती है। हालांकि, दोनों ही आला अफसर व्यवस्था सुचारू होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन ऋषिकेश में फंसे यात्री उनके दावों की पोल खोल रहे हैं। किसी यात्री को बस नहीं मिल रही है, तो किसी को ठहरने का ठिकाना नहीं मिल रहा। धामों में दर्शन के निर्धारित संख्या ने सरकार से लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।शुक्रवार को संयुक्त यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड बीटीसी में गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार ने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने यात्रियों के लिए सभी आवश्यक इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों को कैंपस में साफ-सफाई से लेकर बसों की व्यवस्था भी पुख्ता रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं चारधाम यात्रा में दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या निर्धारित करने से दिक्कतें बढ़ी हैं। सरकार और प्रशासन के आला अधिकारियों का कहना है कि क्षमता के मुताबिक ही धामों में प्रवेश की इजाजत है। ऐसा नहीं करने से अव्यवस्थाएं बढ़ने की आशंका है। जबकि, विभिन्न राज्यों से दर्शन के लिए पहुंचे तीर्थयात्री कभी रजिस्ट्रेशन, तो कभी बस न मिलने की वजह से परेशान हैं। उनकी दुश्वारियां रजिस्ट्रेशन में होती देरी ने ज्यादा बढ़ाई हैं। तय वक्त का खाना लेकर चलने के बाद अब और ज्यादा समय लगने से उनका खाना भी खत्म होने की कगार पर है। गढ़वाल DIG करण सिंह नगन्याल ने पुलिस की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर संतोष जाहिर करते हुए यात्रियों से विनम्र अपील करते हुए कहा कि रजिस्ट्रेशन के तत्काल बाद वह धामों का रुख न करें बल्कि पंजीकरण के कुछ दिन बाद वह यात्रा पर निकलें।