ए0आर टी0ओ0 ने रूटीन चैकिंग में सरकडा चौकी , सिडकुल रोड और नानक सागर डैम पर किया 10 लोडर वाहनों का चालान ,3-4वाहन सीज

ए0आर टी0ओ0 ने रूटीन चैकिंग में सरकडा चौकी , सिडकुल रोड और नानक सागर डैम पर किया 10 लोडर वाहनों का चालान ,3-4वाहन सीज

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – तनवीर अंसारी        

स्थान – सितारगंज (उत्तराखण्ड)

जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के आदेशानुसार सितारगंज क्षेत्र में ए0आर0टी0ओ0 विपिन सिंह ने लोडर वाहनों पर कानूनी चाबुक चलाते हुए, सितारगंज क्षेत्र के उत्तरप्रदेश/उत्तराखण्ड बोर्डर सरकड़ा चौकी सितारगंज सिडकुल रोड और नानकसागर डैम पर रूटीन चैकिंग की, चैकिंग के दौरान ए0आर0टी0ओ0 विपिन सिंह ने बिना पर्ची और बिना टैक्स के लगभग 10 लोडर वाहनों की चैकिंग कर चालान काटे, वहीँ आवश्यकता अनुसार 3 -4 वाहनों को विपिन सिंह द्वारा सीज़ भी किया गया|

ए0आर0टी0ओ0 विपिन सिंह ने बताया की जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर महोदय के आदेशानुसार हमारी टीम रेण्डम छापेमारी की कार्यवाही लगातार कर रही है| जिसमे रोड पर बिना टैक्स जमा करे और बिना कागज़ / फिटनेस और बिना परमिट के जो वाहन चल रहें है ,चैकिंग कर उनपर चालान और सीज़ करने की कार्यवाही लगातार की जा रही है। और जिन वाहनों को सीज़ और जिनके चालान किये गए हैं उनकी रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय को भेजी जा रही है।