चारधाम यात्रा की व्यवस्था को लेकर सरकार का फेलियर, यात्रियों को झेलनी पड़ रही कई परेशानियां

चारधाम यात्रा की व्यवस्था को लेकर सरकार का फेलियर, यात्रियों को झेलनी पड़ रही कई परेशानियां

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – दीपक नोटियाल

स्थान- ऋषिकेश

चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार फेलियर में नजर आ रही है। यात्रियों को रजिस्ट्रेशन से लेकर बस न मिलने जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ऋषिकेश यात्रा बस स्टैंड पर यात्री खुले आसमान के नीचे रहने और सोने पर मजबूर है| चारधाम यात्रा करने उत्तराखंड पहुंचे यात्रियों को सरकार की अव्यवस्था के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों के सामने रजिस्ट्रेशन करने को लेकर सबसे बड़ी दिक्कत सामने आई है।

वहीं जिनका रजिस्ट्रेशन हो गया है, उनको बस न मिलने के कारण ऋषिकेश में ही हफ्तेभर से ऊपर समय बिताना पड़ रहा है| जिस कारण यात्रियों का राशन भी यात्रा करने से पहले ही खत्म हो गया है। वहीं यात्रा के लिए रवाना न होने के कारण यात्रियों की बड़ी संख्या ऋषिकेश बस स्टैंड में रहने को मजबूर है, जिसकी वजह से रहने के लिए यात्रियों को उचित स्थान नहीं मिल पा रहा है और खुले स्थानों, टीन शेड और बसों के नीचे यात्री सोने के लिए मजबूर है। यात्रियों की सरकार से गुजारिश है कि किसी भी तरह यात्रा की व्यवस्था दुरुस्त करें और सुचारू यात्रा चलाकर यात्रा करवाई जाए, ताकि यात्री उत्तराखंड से एक अच्छा संदेश अपने प्रदेश ले कर जाएं।